लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 31 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। कोतवाली के चखरा के तिनघरवा गांव निवासी मखमूल ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब सात बजे पड़ोस के बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। इसी को लेकर मामला बढ़ गया और इसी बीच बेटी की शादी के पुराने समझौते के तहत कय्याम को दिए गए अस्सी हजार रुपए के बाद बीस हजार रुपए और मांगने को लेकर कहासुनी होने लगी। आरोप है कि रुपए देने से मना करने पर कय्याम, उसके लड़के राहुल तथा भतीजों सजीम और रफीक ने अपशब्द बोलते हुए लाठी-डंडों तथा लोहे की सरिया से हमला कर दिया। इससे उसका दाहिना हाथ और कलाई चोटिल हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे मन्नू अली के भी दाहिने हाथ में चोट आई। हमलावर जान की धमकी देते चले गए। उसकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...