Lakhimpur Khiri News: बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा के प्रति किया जागरूक
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 30 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र के ग्राम सकेथू स्थित कंपोजिट विद्यालय में आंगन मिलन सेवा एवं आंगन उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में चार बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार और चार गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं का तिलक कर उन्हें फलों की टोकरी भेंट की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत मौर्य का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। उन्होंने बच्चों के स्वस्थ विकास और माताओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण एवं देखभाल को महत्वपूर्ण बताया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी देते हुए बच्चों के पोषण स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: आंगनबाड़ी केंद्रों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.