Lakhimpur Khiri News: बच्चों की रैली में गूंजा स्कूल चलो अभियान
लखीमपुरखीरी, जुलाई 15 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा। मंगलवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें परिषदीय विद्यालयों व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि गोपाल शंकर अवस्थी, बीईओ आशीष कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को बीआरसी परिसर से रवाना किया। बच्चों ने शिक्षा के महत्व से जुड़े नारे लगाए और प्रत्येक बच्चे को विद्यालय भेजने की अपील की। अभिभावकों को 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराने के लिए जागरूक किया गया। संचालन योगेन्द्र मिश्रा ने किया। उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष युवराज शर्मा, वीरेन्द्र तिवारी, राजेश तिवारी, एआरपी राजकुमार तिवारी, अजय सिंह, हेमराज, जुबेर, रजोले प्रसाद, मुकेश कुमार, मुनीश कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.