Lakhimpur Khiri News: बच्चों की पुकार पर जागे अफसर, सड़क होगी दुरुस्त
लखीमपुरखीरी, अगस्त 5 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया। ईसानगर ब्लॉक के भैंसाहिया गांव के बच्चों का वीडियो वायरल होने के बाद रास्ते मे जलभराव से निजात की उम्मीद बढ़ गई है। बीडीओ के निर्देश पर ग्राम विकास अधिकारी ने मौके का मुआयना किया। मौके पर मौजूद ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि रास्ते पर इंटरलॉकिंग लगी हुई है। जिसनें ह्यूम पाइप डालकर जलभराव की समस्या खत्म की जाएगी।ईसानगर ब्लॉक के भैंसहिया मजरा परसिया के प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने स्कूल जाने वाले रास्ते पर जलभराव के बीच निकलते हुए वीडियो बनाकर वायरल किया था। बच्चों ने डीएम से रास्ता दुरुस्त कराने का निवेदन भी किया था। वीडियो वायरल होने के बाद बीडीओ धनप्राप्त यादव के निर्देश पर ग्राम विकास अधिकारी उत्तम बंसवार भैंसहिया पहुंचे और स्थलीय निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: पानी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.