Lakhimpur Khiri News: बच्ची से रेप की घटना के बाद दहशत, स्कूल जाने से डर
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 10 -- Lakhimpur Khiri News: चार वर्षीया मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना के बाद गांव के लोगों की आंखों में शक और डर बस गया सा लगता है। घर के आसपास किसी अन्य व्यक्ति को देखकर लोगों की आंखों में संदेह छाने लगता है। मंगलवार को प्रशासन ने भले रास्ते की जमीन पर बने आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाकर इसे ध्वस्त कर दिया हो, लेकिन अभी ग्रामीणों के मन में बैठा डर कम नहीं हुआ है। माता-पिता खासकर अपनी बच्चियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। कई लोग तो अपनी बेटियों को स्कूल भेजने में भी हिचकिचा रहे हैं। हालांकि घटना के पांचवें दिन भी गांव में पुलिसकर्मी तैनात रहे। गांव के लोगों का कहना है कि चार साल की बच्ची के साथ एक बुजुर्ग द्वारा की गई हैवानियत ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया है। अब उनको किसी आयु और किसी संबंध पर यकीन होना मुश्किल ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.