लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- Lakhimpur Khiri News: रजागंज। नेशनल हाईवे-730 पर गोला कोतवाली क्षेत्र के किशनुआपुर गांव में बुधवार सुबह करीब नौ बजे सड़क पार कर रही दस वर्षीय बच्ची और एक युवक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। बताते हैं कि लखीमपुर की ओर से आ रही कार ने सड़क पार कर रही अंशिका (10) पुत्री ललित और पंकज कुमार (35) पुत्र देशराज निवासी किशनुआपुर थाना गोला को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में कार सवार दंपति को भी मामूली...