Lakhimpur Khiri News: बच्चियों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी
लखीमपुरखीरी, अगस्त 28 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर गुरुवार को नगर के तेज महिंद्रा सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने पलिया कोतवाली पहुंचकर पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें मिठाई खिलाई। स्कूल की छात्राओं ने प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे, एसएसआई रामजीत यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। पुलिसकर्मियों ने भी बच्चियों को स्नेह और आशीर्वाद दिया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने छात्राओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का पर्व है। पुलिसकर्मी भी समाज की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। यह भी पढ़ें- Jamui News: मुंहबोली बहनों ने सुरक्षा कर्मियों की कलाइयों पर बांधा रक्षा सूत्र यह भी पढ़ें- Mu...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.