Lakhimpur Khiri News: बच्चा चोरी के शक में महिला को खंभे से बांधा
लखीमपुरखीरी, अगस्त 7 -- Lakhimpur Khiri News: पलिया थाना क्षेत्र में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला को बच्चा चोर समझकर स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। यही नहीं, महिला को खंभे से बांध दिया। पलिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई और जांच के बाद यह पूरी तरह से एक अफवाह साबित हुई। पुलिस ने महिला को सकुशल उसके परिवार के हवाले कर दिया है। पुलिस का दावा है कि महिला मानसिक रूप से बीमार है। गुरुवार को समय करीब 11:20 बजे पलिया कस्बा के किसान मोहल्ला-2 में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में घूमती हुई दिखाई दी। महिला की गतिविधियों को देखकर आसपास के स्थानीय लोगों में बच्चा चोर का हल्ला मच गया। इसी शक के आधार पर लोगों ने महिला को पकड़ लिया और खंभे से बांध दिया। साथ ही तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पलिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पलिया पुलिस तुरंत मौके पर पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.