Lakhimpur Khiri News: बकाया भुगतान को लेकर फूटा किसानों का गुस्सा, लगे बैनर
लखीमपुरखीरी, जुलाई 29 -- Lakhimpur Khiri News: गन्ने का बकाया भुगतान लंबे समय से न किए जाने पर किसानों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। आक्रोशित किसानों ने गांव के मुख्य मार्गों पर विरोध स्वरूप बड़े-बड़े बैनर लगा दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम सभा के अंतर्गत आने वाले चंदपुरा, सेमरी, कंचनपुर और रमुवापुर गन्ना क्रय केंद्रों के सैकड़ों किसानों का करोड़ों रुपये का भुगतान महीनों से लंबित है। कई बार चीनी मिल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से भुगतान की मांग की गई। लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है।इससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है। किसानों का कहना है कि गन्ना उनकी सालभर की मेहनत और आजीविका का मुख्य आधार है। भुगतान न मिलने से बच्चों की पढ़ाई,खेती के लिए खाद-बीज की व्यवस्था,मजदूरी और घरेलू खर्च तक प्रभावित हो रहे हैं। आर्थिक तंगी के कारण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.