लखीमपुरखीरी, जुलाई 23 -- Lakhimpur Khiri News: दुधवा बफर जोन के बेलरायां रेंज में गुरुवार दोपहर शाम बकरी चराने गए एक आठ वर्षीय बालक पर तेंदुआ ने हमला कर जान ले ली। बालक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वन विभाग के प्रति लोगों बेइंतिहा गुस्सा देखने को मिला है। गांव बाबागंज निवासी बुद्धा का आठ वर्षीय बालक गोलू बकरियां चराने गया था। बताया जाता है कि गांव के बाहर गुरुद्वारा के पास वह बकरियां चरा रहा था। साथ में गांव के अन्य बच्चे और महिलाएं भी थीं। तभी अचानक गन्ने के खेत से तेंदुआ निकला और गोलू पर हमला कर दिया। तेंदुआ गोलू को गन्ने के खेत में खींच ले गया और मौत के घाट उतार दिया। साथियों के हल्ला मचाने पर आसपास के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। खेतों में लड़के की तलाश शुरू कर दी गई। काफी देर तलाश के बाद खून से लतपथ शव गन्ने के खेत में...