लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस द्वारा किए गए रूट डायवर्जन को कुछ युवकों ने तोड़ने का प्रयास किया। युवक बाइक लेकर अलीगंज रोड से जाना चाहते थे। पुलिस अधिकारियों ने युवकों को समझाने का प्रयास किया तो वे भड़क गए और सदर चौराहे पर ही बैठ गए। इससे चौराहे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई।युवकों के सड़क पर बैठ जाने से दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पुलिसकर्मियों ने युवकों को समझाया और रूट डायवर्जन का पालन करने की अपील की। काफी समझाने बुझाने के बाद युवक वहां से हटे जिसके बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारु कराई। जाम के कारण सदर चौराहे से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्क...