Lakhimpur Khiri News: बंद मकान में सेंध लगाने का प्रयास, ललकारने पर भागे
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- Lakhimpur Khiri News: मैगलगंज। मैगलगंज कस्बे में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार रात रामनगर मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान में सेंध लगाकर चोरी करने का प्रयास किया। इसी दौरान मोहल्ले के लोगों की आहट होने पर चोर को ललकारा गया तो वह अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। चोर मकान की पिछली दीवार की कुछ ईंटें ही निकाल पाया था, जिससे बड़ी चोरी होने से बच गई। रामनगर मोहल्ला निवासी रमेश राठौर मकान मिस्त्री का काम करते हैं। बताया जाता है कि वह कुछ समय पूर्व ही रोजी-रोटी की तलाश में परिवार सहित दिल्ली चले गए हैं। उनके मकान में ताला लगा हुआ है। गुरुवार रात चोर ने मकान की पिछली दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसने का प्रयास किया। इसी दौरान आसपास के लोगों को कुछ आहट हुई और उन्होंने चोर को ललकार दिया। लोगों के श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.