Lakhimpur Khiri News: फुटबाल टूर्नामेंट के पहले दिन भेड़ौरा ने शाहजहांपुर को हराया
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 26 -- Lakhimpur Khiri News: सिंगाही, संवाददाता। कस्बे के रामलीला मेले के साथ हर साल होने वाले महारानी सुरथ कुमारी स्टेट फुटबाल टूर्नामेंट का बुधवार को शुभारंभ हुआ। सांसद उत्कर्ष वर्मा ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच में भेड़ौरा स्पोर्टिंग क्लब ने डीएफए शाहजहांपुर को 2-1 से शिकस्त दी। मेला कमेटी के महामंत्री शिखर तिवारी और चेयरमैन मो. कय्यूम ने सांसद उत्कर्ष वर्मा का स्वागत किया। सांसद ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लेने के बाद फुटबाल को किक मारकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उन्होंने जिले में फुटबाल की गौरवशाली परंपरा को देखते हुए युवाओं को अनुशासन और टीम भावना के साथ खेलने को प्रेरित किया। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में भेड़ौरा स्पोर्टिंग क्लब और डीएफए शाहजहांपुर की टीमें एक-दूसरे से रूबरू हुईं। इस दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.