Lakhimpur Khiri News: फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस से नोकझोंक
लखीमपुरखीरी, जुलाई 27 -- Lakhimpur Khiri News: नीमगांव थाना क्षेत्र के माझा गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान हवा में फायरिंग किए जाने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस इस बात से इनकार कर रही है। जानकारी के अनुसार माझा गांव में किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष की ओर से कथित रूप से हवा में दो राउंड फायरिंग की गई जिससे गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया। हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। थानाध्यक्ष प्रवीर गौतम ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच की। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.