लखीमपुरखीरी, नवम्बर 20 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। फाइलेरिया मुक्त जनपद बनाने की मुहिम का गुरुवार को आगाज हो गया। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने स्वयं फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कर विशेष अभियान की शुरुआत की। उन्होंने आमजन को संदेश दिया कि फाइलेरिया से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका निर्धारित दवा का सेवन है। अभियान 19 नवंबर से सात दिसंबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान एक वर्ष से अधिक आयु के पात्र लोगों को स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में दवा खिलाई जाएगी।डीएम ने कहा कि तराई क्षेत्र में स्थित होने के कारण जनपद में मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बना रहता है। फाइलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता के साथ सामूहिक रूप से दवा का सेवन करना जरूरी है। यह भी पढ़ें- Sitapur News: डीएम ने फाइलेरिया की दवा खाकर एमडीए अभियान का किया शुभारंभ उन्होंने जनपदवासियों से अपील की ...