Lakhimpur Khiri News: फाइनेंस कंपनी के मैनेजर का फोन छीना
लखीमपुरखीरी, जुलाई 30 -- Lakhimpur Khiri News: उचौलिया। नेशनल हाईवे 30 पर कोटरा उचौलिया के बीच अज्ञात लुटोरो ने फाइनेंस कंपनी के मैनेजर का मोबाइल छीन कर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पर सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी अवधराज सिंह सेंगर, पसगवां थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह और मोहम्मदी क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित से जानकारी की पीड़ित विजय सिंह ने बताया ने बताया कि वह एक कंपनी में मैनेजर की पोस्ट पर कार्य कर रहे हैं और गुरुवार को वह अपने साथी अरुण कुमार के साथ सराबर गांव में बसूली को लेकर गए थे। वापसी में कोटरा पम्प पर 11:34 पर पेट्रोल डलवाया और वह से 300 मीटर की दूरी पर पीछे से दो बाइक सवार हीरो स्पलेंडर बाइक से आए और फोन छीनकर भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.