लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- Lakhimpur Khiri News: फूलबेहड़, संवाददाता। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से फसलों व रास्तों पर बाढ़ का पानी भर गया है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि नदी कटान भी कर रही है। कटान में लोगों को घर खोने के बाद फसलों पर संकट के बादल दिखाई दे रहे हैं। खेतों में लगी फसलों को नदी में गिरता देख लोगों को भविष्य की चिंता सता रही है।निघासन तहसील के ग्रंट नंबर 12 के आसपास खेतों व रास्तों पर बाढ़ का पानी भर गया है। इससे लोगों को आवागमन व जानवरों के चारे की समस्या उत्पन्न हो गयी है। अगर जल्द ही खेतों से पानी न निकला तो फसलों को नुकसान हो सकता है। यह भी पढ़ें- यूपी बाढ़: खतरे के निशान के पार शारदा और उफान पर घाघरा नदी, खेतों-गांवों में पहुंचा पानी जबकि नदी का कटान भी हो रहा है। नदी कटान से लोगों की फसलें बर्बाद...