लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- Lakhimpur Khiri News: शहर के बाबा नर्मदेश्वर महादेव मन्दिर राजाजीपुरम में भक्तों ने भोलेनाथ का फूलों से शृंगार किया। सुबह जलाभिषेक के बाद भक्तों ने बाबा का फलों से शृंगार कर भोग लगाया। आरती पूजन के साथ ही भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। देर रात तक मन्दिर परिसर भक्तों के जयकारों से गूंजता रहा। वहीं मंगलवार की शाम को मन्दिर में सुन्दरकांड का सामूहिक पाठ हुआ। सावन में वैसे तो हर दिन भोलेनाथ का दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती है, लेकिन सोमवार को भक्तों की कतारें लग रही हैं। सोमवार की शाम को भक्तों ने भोले बाबा का फलों से शृंगार किया। यह भी पढ़ें- आस्था :फूल, बेलपत्र व रुद्राक्ष से सजे बाबा, महाआरती में गूंजा ॐ नमः शिवाय बाजार से फल लाकर बाबा का शृंगार कर भोग अर्पित किया। मन्दिर परिसर जयकारों और भजन कीर्तन से गूं...