लखीमपुरखीरी, नवम्बर 26 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। साइबर ठगों ने अब वाहन चालान के नाम पर लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ऐसा ही एक मामला पलिया कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर से सामने आया है। फर्जी ई-चालान का मैसेज भेजकर युवक के बैंक खाते से 2.30 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज कराने के साथ ही पलिया कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला सुभाषनगर निवासी आशीष पंकज गुप्ता पुत्र रामकुमार गुप्ता के मुताबिक, 21 नवंबर को उनके मोबाइल पर कार चालान का एक मैसेज आया था। मैसेज में एम परिवहन का लिंक दिया गया था। लिंक पर क्लिक करने पर चालक का भुगतान करने की बात कही गई। इसी दौरान उनके मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड हो गया और एक रुपये कटने की बात कही गई। हालांकि, फोन-पे, गूगल-पे...