Lakhimpur Khiri News: फरधान व सिंगाही थाना प्रभारी आपस में बदले
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 19 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने दो थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र की अदला-बदली करते हुए तीन उपनिरीक्षकों के पूर्व में किए गए तबादले निरस्त कर नई तैनाती दी है। इस क्रम में फरधान थाना प्रभारी विचित्रवीर को सिंगाही थाना और सिंगाही थाना प्रभारी राजबहादुर को फरधान थाना की कमान सौंपी गई है। वहीं तीन उपनिरीक्षकों के पूर्व में किए गए तबादलों में संशोधन करते हुए उपनिरीक्षक धमेंद्र सिंह को थाना तिकुनियां, अजान चौकी प्रभारी संदीप यादव को थाना पसगवां तथा चौकी प्रभारी मूड़ा निजाम गौरव सिंह को थाना उचौलिया भेजा गया है। इसके साथ ही बसंतलाल सरोज को थाना पढुआ से महिला थाना पर तैनात किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.