Lakhimpur Khiri News: पढ़ुआ थाना के दो सिपाहियों पर उत्पीड़न का आरोप
लखीमपुरखीरी, अगस्त 12 -- Lakhimpur Khiri News: पढुआ थाना के दो सिपाहियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। गांव पठाननपुरवा निवासी मासूम ने जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश से शिकायत कर बताया है कि अवैध धन उगाही के उद्देश्य से पढुआ थाना के सिपाही अंकित यादव और एक त्यागी सरनेम से आये दिन घर आकर गाली गलौज करते हैं साथ ही थाने आने का दबाव बनाते हैं। आरोप है कि 11 अगस्त को भी ये दोनों सिपाही घर आकर महिलाओं को गंदी गंदी गालियां दीं। आरोप है कि गांव का ही एक आपराधिक किश्म का व्यक्ति जिसका नाम हजरत अली है, जिसपर कई मुकदमें दर्ज हैं वह पुलिस की दलाली करता है। आरोप है कि उसी के कहने पर उक्त दोनों सिपाही आये दिन उत्पीड़न करते हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक वह मजदूरी पेशा है और कई महीने बाद बाहर से मजदूरी कर लौटा है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.