Lakhimpur Khiri News: प्रियांशु बने मितौली के तहसील अध्यक्ष
लखीमपुरखीरी, अगस्त 8 -- Lakhimpur Khiri News: बजरंग सेना ने संगठन के विस्तार एवं मजबूती के उद्देश्य से प्रियांश शुक्ला को मितौली तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिला अध्यक्ष ऋषभ वाजपेई ने उनके संगठन के प्रति समर्पण और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए यह मनोनयन किया। जिला अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि प्रियांश शुक्ला संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए धर्म, राष्ट्र और समाज सेवा के कार्यों को गति देंगे। इस अवसर पर संरक्षक श्याम मिश्रा, मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र बाजपेई, नगर अध्यक्ष अरुण बाबा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.