लखीमपुरखीरी, अगस्त 6 -- Lakhimpur Khiri News: प्राथमिक विद्यालयों में चौकीदार और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण यह अब चोरों के लिए आसान निशाना बन चुके हैं। ताजा मामला पलिया तहसील क्षेत्र के ग्राम पट्टी पतवारा का है, जहां बीती 2 अगस्त की रात बेखौफ चोरों ने प्राथमिक विद्यालय को अपना निशाना बनाया। मामले की जानकारी देते हुए विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजीव सिंह राणा ने बताया कि वह 3 अगस्त को आकस्मिक अवकाश पर थे। इसी दौरान स्कूल स्टाफ ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि 2 अगस्त की रात को चोरों ने प्राथमिक विद्यालय की रसोई का दरवाजा उखाड़ दिया। चोर अंदर रखे दो भरे हुए रसोई गैस सिलेंडर, एक बड़ी भट्टी और दो बड़े कुकर चुराकर रफूचक्कर हो गए। यह भी पढ़ें- Katihar News: आदर्श मवि सालमारी में ताला तौर कर हुई चोरी सुबह जब स्टाफ स्कूल पहुंचा तो...