Lakhimpur Khiri News: प्राइवेट बस की टक्कर से ऑटो पलटा, आठ घायल
लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के सिसैया-धौरहरा हाईवे पर चफरिया गांव के पास सोमवार दोपहर को एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने पीछे से ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार आठ लोग घायल हो गए। जिनमें पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया ऑटो सिसैया से धौरहरा की ओर आ रहा था। चफरिया के पास पीछे से आ रही प्राइवेट बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में राधा देवी (30) पत्नी कुंजबिहारी, तारा देवी (35) पत्नी तीरथ राम,नैन्सी (13) पुत्री तीरथ राम,क्रांति (कांति) देवी (30) पत्नी नरेंद्र कुमार,सभी निवासी हसनपुर कटौली,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.