Lakhimpur Khiri News: प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल सील
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 10 -- Lakhimpur Khiri News: जेबीगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. अश्वनी कुमार वर्मा ने गांव मुकद्दरपुर रैदास में अवैध रूप से संचालित आरएमएस हॉस्पिटल को सील कर दिया। गुरुवार को यहां प्रसव के दौरान रामापुर निवासी रूबी पत्नी रजनीश की हालत बिगड़ गई। गंभीर स्थिति में शाहजहांपुर ले जाते समय महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि नवजात बच्ची सुरक्षित है। घटना का संज्ञान लेते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ. अश्वनी कुमार वर्मा, पीयूष त्रिपाठी और सुधीर कुमार के साथ जांच करने पहुंचे। अस्पताल में प्रबंधन का कोई सदस्य मौजूद नहीं मिला, जिसके बाद अधीक्षक ने अवैध रूप से चल रहे इस नर्सिंग होम को तत्काल सील कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.