Lakhimpur Khiri News: प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना में चयनित हुए दीपक
लखीमपुरखीरी, जुलाई 26 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र दीपक वर्मा ने अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम के दम पर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना फार्मेसी के लिए हुआ है। इस योजना के तहत उन्हें दो वर्षों तक प्रतिमाह 12400 रूपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। ग्राम पंचदेवरा निवासी दीपक वर्मा ने वर्ष 2020 में सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा 76 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उन्होंने बीएन कॉलेज ऑफ फार्मेसी लखनऊ से वर्ष 2026 में बी फार्मा की डिग्री प्राप्त की। दीपक ने इसी वर्ष आयोजित ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट में अखिल भारतीय स्तर पर 435वीं रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। दीपक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.