लखीमपुरखीरी, जुलाई 29 -- Lakhimpur Khiri News: भवानीगंज स्थित एक पट्टे के तालाब में बड़ी संख्या में मछलियों की मौत का मामला सामने आया है। मत्स्य पालकों ने स्थानीय चीनी मिल की डिस्टलरी इकाई पर कथित रूप से प्रदूषित पानी तालाब में छोड़ने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़ितों ने लगभग 10 लाख रुपये के नुकसान का दावा करते हुए जांच कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। मत्स्य जीवी सहकारी समिति वजीर नगर की अध्यक्ष मीनू पत्नी स्वर्गीय डोरेलाल ने बताया कि समिति के नाम पट्टे पर संचालित तालाब में मछली पालन किया जा रहा था। उनका आरोप है कि डिस्टलरी इकाई से निकला कथित जहरीला पानी तालाब में पहुंच गया जिससे तालाब में पाली गई मछलियां मर गईं और उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: रिहंद जलाशय पर मंडरा रहा राखड़ का खतरा...