लखीमपुरखीरी, अगस्त 31 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। भारत विकास परिषद शाखा गोला द्वारा आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रथम चरण का आयोजन नगर के विभिन्न विद्यालयों में किया गया। प्रतियोगिता में कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के कुल 400 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन श्री लाल बहादुर शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज गांधी स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज और गोला पब्लिक इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। प्रथम चरण में कनिष्ठ वर्ग के 120 और वरिष्ठ वर्ग के 280 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।शाखा पदाधिकारियों ने बताया कि प्रथम चरण का परिणाम शीघ्र घोषित किया जाएगा। इसके बाद चयनित प्रतिभागियों के लिए द्वितीय चरण के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- भारत...