लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- Lakhimpur Khiri News: सिंगाही। इलाके के सिंगहा खुर्द गांव में वामन द्वादशी पर शुक्रवार को नवयुवक समाज सेवा और वामन द्वादशी महोत्सव समिति ने कबड्डी प्रतियोगिता शुरू कराई। प्रतियोगिता के पहले दिन दस लीग और दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। मुख्य अतिथि अंशुल दीक्षित ने मां सरस्वती के चित्र का पूजन कर प्रतियोगिता का षुभारंभ कराया। प्रतियोगिता के पहले दिन दस लीग और दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। इनमें खिलाड़ियों ने काफी दांवपेच आजमाए। कई मुकाबले काफी रोमांचक रहे। प्रतियोगिता देखने आसपास के गांवों से तमाम ग्रामीण और खेलप्रेमी पहुंचे। खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन पर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि श्याम मोहन, नवीन गुप्ता, रामकैलाश सोनी, यशोदानंद मिश्रा, संकटा प्रसाद मौर्य, राजकुमार पटवा, मुन्नालाल, संतराम, हैदर ...