Lakhimpur Khiri News: पौधारोपण महा अभियान में जगह-जगह रोपे गए पौधे
लखीमपुरखीरी, जुलाई 12 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपण महायज्ञ के तहत रविवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसमें वन, पुलिस, विकास और राजस्व सहित कई महकमों के अफसरों व कर्मचारियों ने अलग-अलग जगहों पर पौधे रोपे। वन रेंज कार्यालय परिसर लुधौरी में चेयरमैन बद्रीप्रसाद मौर्य और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह ने पौधरोपण किया। इसमें डीएफओ कीर्ति चौधरी, एसडीओ मनोज तिवारी तथा क्षेत्रीय वनाधिकारी मोबीन आरिफ मौजूद रहे। इसमें जीजीआईसी और पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेज गोविंदपुर फार्म के छात्र-छात्राओं और टीचरों ने भाग लिया। अभियान में पीपल, महोगनी, महुआ और सहजन आदि छायादार और फलदार पौधे रोपे गए। यह भी पढ़ें- Auraiya News: थानों और पुलिस कार्यालयों में पौधारोपण, संरक्षण का संकल्प कोतवाली पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.