लखीमपुरखीरी, जुलाई 29 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। रोटरी क्लब गोला सेंट्रल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान के तहत ग्राम दतेली के पास तिराहे पर सड़क किनारे पौधारोपण किया गया। इस दौरान लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए ताकि पौधों का बेहतर संरक्षण सुनिश्चित हो सके।क्लब के अध्यक्ष पंकज पुरवार एवं सचिव कामरान खान ने पौधारोपण कर क्लब के नए सत्र के सेवा कार्यों का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान कुल 11 पौधे लगाए गए और प्रत्येक पौधे को सुरक्षित रखने के लिए ट्री गार्ड भी स्थापित किए गए। क्लब के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर संजय सैनी, प्रमोद वर्मा, आदर्श सोनी, अभिषेक राजपूत, उमेश जायसवाल, महेंद्र गिरि, अनूप राजपूत, खालिद रियाज, विवेक गुप्ता, अमित वर्मा, न...