Lakhimpur Khiri News: पॉक्सो का आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 1 -- Lakhimpur Khiri News: फरधान। वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फरधान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना फरधान में दर्ज मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त रोहित निवासी कोरारा, थाना फरधान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त को उसकी ससुराल ग्राम गुंगेपुरवा के पास से हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया कि वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया और आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.