लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- Lakhimpur Khiri News: फरधान, संवाददाता। रविवार को पुलिस ने वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त अदनान खां निवासी ग्राम पड़रिया कलां, थाना फरधान, जिला खीरी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त की गिरफ्तारी किसान इंटर कॉलेज फरधान के पास से की गई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेशी के लिए भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजबहादुर, कांस्टेबल हरीश कुमार और कांस्टेबल विदेश कुमार शामिल रहे। थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया कि वांछित एवं वारंटी अभि...