Lakhimpur Khiri News: पैसों के विवाद में युवक को मारी गोली, जख्मी
लखीमपुरखीरी, अगस्त 18 -- Lakhimpur Khiri News: शहर के मोहल्ला शाहपुरा कोठी में पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। गोली उसके पेट में दाहिने तरफ लगी और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इधर पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। शहर के मोहल्ला हिदायत नगर में रहने वाले सलमान की मोहल्ले के ही सुनील से दोस्ती थी। सुनील लखीमपुर शहर के ही एक निजी अस्पताल में काम करता है। बताया जाता है कि सलमान को अपनी बहन की शादी में कुछ पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने सुनील से 25 हजार रुपए उधार लिए। अब वह उधारी का पैसा लौटा नहीं पा रहा था। सुनील उससे अपने पैसे मांग रहा था। करीब 15 दिन पहले इसी पैसे के विवाद को लेकर उनके बीच तू तू मै मै हुई थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.