Lakhimpur Khiri News: पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद, चार जख्मी
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 4 -- Lakhimpur Khiri News: महेवागंज। कोतवाली सदर के बालूडीह गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में चार लोग जख्मी हो गए। बालूडीह निवासी महताब ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले अरबाज से मंगलवार दोपहर उसकी रुपये के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई और वह अपने घर चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद वह अपने साथी मेराज, इमरान, रिजवान, गुलाम आरिफ व करीब एक दर्जन अन्य साथियों के साथ लाठियां व धारदार हथियार लेकर आ गया और घर मे घुस कर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर डंडो से पिटाई कर दी और भाग गए। दबंगों की पिटाई से कामरान, महताब, आफताब व सद्दाम घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.