Lakhimpur Khiri News: पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर 14 बकरियां मरी
लखीमपुरखीरी, जुलाई 25 -- Lakhimpur Khiri News: मैलानी-सीतापुर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से बांकेगंज गोला रेलखंड पर बरम बाबा तिलकपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास 14 बकरियों की मौत हो गई। घटना से क्षेत्र के कई ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शनिवार को मैलानी सीतापुर पैसेंजर ट्रेन संख्या 55081 बांकेगंज से आगे बढ़ रही थी। बरम बाबा तिलकपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास करीब दो दर्जन बकरियां रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं। इसी दौरान कई बकरियां ट्रेन की चपेट में आ गईं जिससे 14 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। बाद में पशुपालक मृत बकरियों को अपने साथ ले गए और उनका अंतिम निस्तारण कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृत बकरियों में कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.