Lakhimpur Khiri News: पेड़ पर गिरी अकाशीय बिजली, सात झुलसे
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़ा पतवारा में रविवार को मूसलाधार बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से सात ग्रामीण झुलस गए। हादसा उस समय हुआ, जब खेत में काम कर रहे ग्रामीण बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े थे। अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली पेड़ पर गिर गई और उसकी चपेट में आकर सभी झुलस गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने आनन-फानन में झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में शिवम निषाद (21) पुत्र विजय पाल, दीपक निषाद (14) पुत्र जग्गा, अमित निषाद (18) पुत्र गोपी, अर्जुन निषाद (16) पुत्र मुन्नालाल, अमित निषाद (24) पुत्र नैनपाल और सूरज निषाद (18) पुत्र रघुनाथ को पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.