लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- Lakhimpur Khiri News: मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के कार्यक्रम के चलते शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। संकटा देवी चौराहा, रोडवेज , नौरंगाबाद चौराहा सहित कई स्थानों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसे लोग काफी देर तक परेशान होते रहे। कई दोपहिया और चारपहिया वाहन रेंगते नजर आए, जबकि स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।यातायात संचालन की जिम्मेदारी कई स्थानों पर केवल इक्का-दुक्का होमगार्डों के भरोसे रही, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों की जानकारी भी समय पर नहीं मिल सकी। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: अवैध अतिक्रमण और पार्किंग से अस्पताल रोड पर जाम से लोग परेशान

हिंदी हिन्दुस्ता...