लखीमपुरखीरी, जुलाई 9 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। पुस्तकालय में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए नगर पालिका परिसर स्थित स्मृतिशेष राम नरेश तिवारी पुस्तकालय के प्रवेश द्वार पर वाटर कूलर का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी अभय गुप्ता ने नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू एवं अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्र के साथ फीता काटकर वाटर कूलर का शुभारंभ किया। अभय गुप्ता ने कहा कि उनके पिता एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष स्वर्गीय रूपेन्द्र भानु गुप्ता की स्मृति में वाटर कूलर स्थापित कराया जाना जनसेवा की दिशा में सराहनीय पहल है। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि स्वर्गीय रूपेन्द्र भानु गुप्ता की पुण्य स्मृति में स्थापित यह वाटर कूलर पुस्तकालय आने वाले विद्यार्थियों तथा नगर पालिका में कार्य से आने वाल...