Lakhimpur Khiri News: पुल पर मरम्मत का काम शुरू, सिंगल लेन से गुजर रहे वाहन
लखीमपुरखीरी, जुलाई 23 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। नेशनल हाईवे-30 पर जंगबहादुरगंज बाईपास के पूर्वी छोर स्थित उदयपुर गांव के पास शारदा नगर पुल पर गाटर बदलने का कार्य चल रहा है। मरम्मत के चलते पुल पर आवागमन फिलहाल सिंगल लेन से कराया जा रहा है। इससे विशेषकर रात के समय दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में मार्ग परिवर्तन दिखाई दे जाता है, लेकिन रात में पर्याप्त पूर्व सूचना और संकेतक न होने से तेज रफ्तार वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाकर दिशा बदलनी पड़ती है। हालांकि पुल के पास रेडियम स्टॉपर, कोन और अन्य सुरक्षा उपकरण लगाए गए हैं, लेकिन ओवरब्रिज से करीब 500 मीटर पहले तक कोई चेतावनी बोर्ड या संकेतक नहीं होने से खतरा बना हुआ है।लोगों का कहना है कि रात में जब कार्य बंद रहता है, तब अस्थायी डायवर्जन या सड़क की चौड़ाई बढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.