Lakhimpur Khiri News: पुलिस से नाराज पिता-पुत्र टंकी पर चढ़े, बमुश्किल उतारा गया
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 16 -- Lakhimpur Khiri News: बिजुआ। भीरा पुलिस की कार्यशैली से नाराज एक पिता-पुत्र ने मंगलवार को पानी की टंकी पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया। दोनों ही परिवार की बेटी को भगा ले जाने वाले आरोपी को जेल भेजने की मांग कर रहे थे। पिता-पुत्र के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कम्प मच गया। तीन घंटे तक चली मान मनौव्वल के बाद वे नीचे उतरे। मंगलवार को दोपहर बाद भीरा थाना क्षेत्र के गोविंदापुर में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब ग्रामीण और उसका पुत्र अपनी मांगों को लेकर गांव की पानी टँकी पर चढ़ गए। उनका भीरा पुलिस पर बेटी भगाने के आरोपी को जेल न भेजने का आरोप था। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग के बावजूद पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई नहीं की गई, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.