लखीमपुरखीरी, नवम्बर 10 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर/ओयल। थाना खीरी क्षेत्र के महोला गांव निवासी एक युवक ने पुलिसकर्मियों पर चौकी में ले जाकर पिटाई कर दी। घायल युवक को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पाकर पहुंचे सदर विधायक योगेश वर्मा ने पुलिस की कार्यपद्धति पर सवाल उठाए। सोमवार को सीओ सिटी महक शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित से घटना की जानकारी ली। मामले की जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की बात कही है। महोला गांव निवासी रंजीत भार्गव हरियाणा में रहकर काम करता है। दीपावली के त्योहार पर वह घर आया था। उसकी पत्नी सीमा देवी ने बताया कि शनिवार देर रात रंजीत गांव के मंदिर से घर जा रहा था। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: रंगदारी नहीं देने पर डिप्टी मेयर के चालक की पिटाई का आरोप रास्ते में महोला चौकी के पुलिसकर्मियों ने उसे ...