Lakhimpur Khiri News: पुलिस ने मिट्टी का अवैध खनन करते तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी
लखीमपुरखीरी, जुलाई 25 -- Lakhimpur Khiri News: क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। सम्पूर्णानगर थाना पुलिस ने शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सटीक सूचना पर छापेमारी करते हुए मिट्टी के अवैध खनन में लगी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे थाना पुलिस को सूचना मिली कि गदनिया के पास मिट्टी का अवैध खनन और परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने मिट्टी से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोक लिया। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि जब ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालकों से मिट्टी खनन और परिवह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.