Lakhimpur Khiri News: पुलिस ने दी अपराध से दूर रहने की हिदायत
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 7 -- Lakhimpur Khiri News: ममरी। हैदराबाद थाना पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे आरोपियों के सत्यापन का अभियान चलाया। इस दौरान थाने पर संपत्ति संबंधी अपराधों, हिस्ट्रीशीटर, गोकशी सहित अन्य मामलों में संलिप्त कुल 19 आरोपित उपस्थित हुए। प्रभारी निरीक्षक महेश पाठक ने सभी आरोपियों को अपराध से दूर रहने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से जीवन यापन करें और भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल न हों। पूर्व में किए गए अपराधों पर पश्चाताप करते हुए दोबारा अपराध न करने का संकल्प लें। इस दौरान थाना पुलिस का स्टाफ मौजूद था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.