Lakhimpur Khiri News: पुलिस ने तीन वारंटी गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, जुलाई 28 -- Lakhimpur Khiri News: सोमवार को फरधान पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने वारंटी अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार निवासी अग्गर बुजुर्ग, धनपाल निवासी सैदापुर देवकली तथा सुरेन्द्र निवासी सैदापुर देवकली को गिरफ्तार किया। तीनों के विरुद्ध विभिन्न न्यायालयों से गिरफ्तारी वारंट जारी थे। थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में विशेष अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.