लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- Lakhimpur Khiri News: कुकरा। कस्बे की पुलिस चौकी परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा उल्लास और आपसी सौहार्द के साथ धूमधाम से मनाया गया। चौकी इंचार्ज संजय कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देर रात तक भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की मनमोहक झांकी सजाई गई जो श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों के आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में चौकी इंचार्ज संजय कुमार यादव के साथ हेड कांस्टेबल कुलदीप, कांस्टेबल गौरव कुमार, अंकित चौहान, शैलेंद्र कुमार, शुभम सिंह, सचिन प्रताप सिंह, अमित कुमार, नवनीत कुमार, मोहित कुमार, अजीत कुमार और दीपांशु कुमार का विशेष योगदान रहा। यह भी पढ़ें- Chapra News: कान्हा ने मटकी फोड़ी, गोविंदा आला रे से गूंजा शहर पुलिस टीम ...