Lakhimpur Khiri News: पुलिस चौकी के सामने शिव मंदिर में चोरी
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 29 -- Lakhimpur Khiri News: रजागंज। थाना हैदराबाद की ढकवा पुलिस चौकी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को केशवापुर साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी की घटना का खुलासा भी नहीं हो सका था कि उसी रात चोरों ने पुलिस चौकी के ठीक सामने स्थित शिव मंदिर को निशाना बना लिया। चोर मंदिर से पीतल का त्रिशूल पीतल की अखंड ज्योति दो कटोरी और गंगाजल से भरी प्लास्टिक की पिपिया चोरी कर ले गए। सुबह मंदिर में पूजा अर्चना और सफाई करने पहुंचे पुजारी शिव नरायन वर्मा को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने देखा कि शिवलिंग के पास स्थापित पीतल का त्रिशूल अखंड ज्योति और अन्य सामान गायब था। मंदिर में चोरी की खबर फैलते ही क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गई।
ग्रामीणों ने पुलिस सुरक्षा पर उठाए सवाल ग्रामीणों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.