लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा थाना क्षेत्र के गांव महादेव कफारा से छोटी काशी गोला के शिव मंदिर में कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़ियों के जत्थे में शामिल एक महिला कांवड़िया के दो वर्षीय बेटे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बच्चे की हालत देखकर मां गेंदा देवी बिलखने लगीं। इस दौरान कांवड़ियों का जत्था केशवापुर में रुका हुआ था। बच्चे की तबीयत बिगड़ने की सूचना केशवापुर पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी अरविंद कुमार फौजी को मिली। उन्होंने बिना समय गंवाए मानवीयता का परिचय देते हुए अपनी निजी गाड़ी से महिला और उसके मासूम बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चे को भर्ती कर उपचार शुरू किया। यह भी पढ़ें- एसपी की क्राउड कंट्रोल प्लानिंग और पुलिस के सेवाभाव ने जीता दिल पुलिसकर्मी अरविंद कुमार फौजी की इस ...