लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 26 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। नेशनल हाईवे के बाईपास से सिकंदराबाद रोड को जोड़ने वाले खड़ंजे पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिक जलभराव के कारण पानी की निकासी के लिए पुलिया के दोनों ओर खड़ंजे को गहरा कर पुलिया तुड़वा दी गई थी। पानी निकल जाने के बावजूद करीब एक महीने से पुलिया का दोबारा निर्माण नहीं कराया गया है। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों का आवागमन प्रभावित है। यह क्षेत्र गोला देहात ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता है। पुलिया ठीक न होने से अलियापुर, पिपरिया, वैदा और सिकंदराबाद की ओर से लखीमपुर रोड पर जाने वाले हजारों लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता बंद होने से उन्हें आवागमन के लिए दूसरे रास्तों का सहारा ल...