लखीमपुरखीरी, अगस्त 10 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। थाना पसगवां क्षेत्र के खेरिया (सुखवासा) गांव में पुराने विवाद को लेकर घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी सीमा देवी पत्नी रामगुलाम यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात अगस्त की शाम करीब सात बजे उनके पति घर पर नहीं थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी रामनिवास पुत्र राजाराम यादव और पप्पू पुत्र राजाराम यादव पुराने विवाद को लेकर उनके घर में घुस आए। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी, चार पर मुकदमा आरोप है कि मारपीट के दौरान उन्हें घर से बाहर चबूतरे तक घसीटकर ले जाय...